मोदी ने 1998 पोखरण परीक्षण को किया याद

भारत में हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन  भारत की विज्ञान में दक्षता एवं प्रौद्योगिकी में विकास को दर्शाता है। इस दिन राष्ट्र गौरव के साथ-साथ देश अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को भी याद करता है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी।उन्होंने इस दौरान 1998 पोखरण परीक्षण को भी याद किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि- ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर, हमारा राष्ट्र उन सभी को सलाम करता है जो दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहे हैं।

हमें 1998 में इस दिन हमारे वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धि याद है।यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था।