जम्मू-कश्मीर में 9 आतंकी हुए ढेर

जम्मू कश्मीर के शोपियां के पिंजोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

रविवार को भी शोपियां में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। बीते 24 घंटों में दक्षिण कश्मीर में मारे गए आतंकियों की संख्या नो हो गई है।

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक जारी मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे जाने की जानकारी हैं। पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर सर्च ऑपरेशन चलाया था।

भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि शोपियां के पिंजोरा इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पिंजोरा इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबल के जवान इलाके की छानबीन कर रहे हैं। बता दें कि रविवार को भी शोपियां में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था।