विकास दुबे पर फिर हुआ बड़ा खुलासा

विकास दुबे एनकाउंटर के बाद से लगातार चर्चा में हैं। विकास दुबे के दस जुलाई को कानपुर में एनकाउंटर के बाद जारी हो रहे उसके ऑडियो के जारी करने वाले भी संदेह के घेरे में हैं। इन सभी ऑडियो से ही उसके इतना बड़ा अपराधी होने की जानकारी हो रही है, इससे पहले तो वह इतनी चर्चा में शायद ही रहा हो।

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही ईडी के साथ ही आयकर विभाग तथा तमाम जांच एजेंसियां बेहद सक्रिय हो गई हैं, जिनको विकास दुबे के काले कारोबार की अभी तक खबर नहीं थी। दावा है कि विकास दुबे दर्जनों बार विदेश यात्रा पर गया था और उसकी बैंकाक तथा दुबई में 50 करोड़ से अधिक की प्रापर्टी है, लेकिन वह किस पासपोर्ट पर विदेश गया था, इसकी जानकारी तो विदेश मंत्रालय को भी नहीं है। उसका पासपोर्ट कहां बना था, यह बड़ी पहली है। विकास दुबे की भारत में हजारों करोड़ की प्रॉपर्टी की जानकारी तो उसकी पत्नी को भी नहीं है, लेकिन जांच एजेंसियां प्रॉपर्टी खंगालने में लगी हैं।

अब हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के कई ऑडियो तथा चैट भी वायरल हो रहे हैं। इनको कौन और कहां से वायरल कर रहा है, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं हो पा रही है। पुलिस इनकी जांच की बात तो कर रही है लेकिन जांच हुई नहीं। उसके ऑडियो, वीडियो और व्हाट्सएप चैट के वायरल होने की बाढ़ सी आ गई। करीब-करीब हर रोज एक नया ऑडियो दुबे के नाम से जारी होने लगा।