किसानों और सरकार के बीच बातचीत फिर होगी बहाल: कृषि मंत्री

नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनो का विरोध कर रहे किसानो के आंदोलन का आज मंगलवार को 20वा दिन है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सरकार किसानो के साथ बात करेगी किसानो के साथ कृषि कानून के एकाएक बिंदु पर बात की जायेगी। केंद्रीय कृषी मंत्री ने बताया कि वह किसानो के साथ बात करने को लेकर किसान नेताओं के समपर्क में हैं।

कृषी मंत्री ने कहा कि किसानो से बात निश्चित रूप से होगी। सरकार लगातार किसान नेताओं के समपर्क में है। कृषी मंत्री का कहना है कि किसान कानून किसानो की जिंदगी बदलने वाला है और कृषी कानून करो लेकर सरकार की नीति स्पष्ट है। कृषी मंत्री ने कहा हमने किसानो और किसान नेताओँ का मनाने की कोशिश की है। हम चाहतें हैं कि किसान सरकार से कृषी कानून के एकाएक बिंदु पर बात करें।

कृषी कानून के विरोध में किसान लगातार आंदोलन और धरना प्रदर्शन कर रहें हैं। किसानो ने सरकार को चेतावनी दी है कि वे कानून को रद करें नही करते हैँ तो किसानो का आंदोलन और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा वहीं सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि किसानो से बात करके आंदोलन खत्म करवाया जा सके।