गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने रोका,कांग्रेसी धरने पर बैठे

लखनऊ : भारत की राजनीति का सबसे पुराना दल कांग्रेस आज 28 दिसंबर को को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश के पार्टी कार्यलय पर ध्वजारोहण किया और पने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद अजय कुमार लल्लू पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज में जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के लिए पैदल ही जाने लगे। पुलिस ने अजय कुमार लल्लू और अन्य सभी कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया। इससे नाराज़ दोकर अजय कुमार लल्लू पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ऑफिसके बाहर धरने पर बैठ गये।  

स्थापना दिवस के मौके पर अजय कुमार लल्लू का प्रदेश कार्यलय पर ध्वजारोहण के बाद जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने का कार्यक्रम था। ध्वजारोहण के बाद अजय कुमार लल्लू और पार्टी कार्यकर्ता गाँधी जी कि प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने पैदल ही जा रहे थे इसी बीच पुलिस ने सभी कांग्रेसी नेता तथा कार्यकर्ताओं को रोका दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस के नेताओं ने इसका विरोध किया। अजय कुमार लल्लू के साथ वहां पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा प्रदेश कांग्रेसी कमेटी के अन्य नेता धरने पर बैठ गए। इसके विरोध में आज इनका उपवास का कार्यक्रम है।

अजय कुमार लल्लू नेतृत्व में धरने पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद हैं। इन सभी का आरोप है कि प्रदेश सरकार कि पुलिस तानाशाही कर रही है। स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं को उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस ने लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण तक नहीं करने दिया। कांग्रेस संदेश यात्रा लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय से निकल रही थी।