फ्लाइट से गर्लफ्रेंड से मिलने पहुँचा युवक,परिजनों ने जमकर पीटा

प्यार बड़ी कमाल की चीज है। प्यार के लिए इंसान बिना कुछ सोचे समझे कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। लोग के प्यार के चक्कर में जिला तो दूर दूसरे प्रदेश में भी चला जाता है। कुछ तो प्यार में पडकर अंजाम की भी परवाह नही करतें हैं।डिजीटल इंडिया के जमाने में आज कल दोस्ती करना काफी आसान हो गया। अक्सर लोग सोशल साइटस के माध्यम से दोस्ती और प्यारकी ख़बरें आतीं रहतीं हैं। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुखीरी से सामने आया है। मोबाइल एप के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक युवक नाबालिग लड़की से एक तरफा प्यार करने लगा। इतना ही नही एक दिन युवक लडकी को गिफ्ट देने के लिए बेंगलरू से लड़की के घर लखीमपुर खीरी जा पहुँचा। जहाँ युवक के लड़की के घर वालों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बेंगलरू से युवक के साथ आया उसका दोस्त मोके से भाग निकला। लड़की के घर वालों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गांव पखरा के रहने वाले सलमान अंसारी बेंगलरू शहर में एसी संभालने का काम करते हैं। पुलिस से हुई पूछताछ में युवक ने बताया कि सात महीने पहले लखीमपुर की रहने वाली लड़की से मोबाइल एप के जरिए दोस्ती हुई थी।पहले दोनो में मेसेज के जरिए बात होती थी फिर कुछ दिनो के बाद दोनो के बीच फोन कॉल पर बात होने लगी थी।युवक ने बताया कि वह लड़की से एक तरफा प्यार करने लगा था। लड़की से बातचीत के दौरान युवक को लगा की लड़की को भी उससे प्यार है। जिसके बाद युवक ने लड़की को गिफ्ट देने का प्लान बनाया और युवक बेंगलरू से हवाई जहाज से लखनऊ जा पहुँचा और उसके बाद बस से लखीमपुर खीरी पहुँचा।

युवक ने पुलिस को बताया लखीमपुर पहुँचने के बाद वह लोगो से लड़की के घर का पता पूछते हुए लड़की के घर पहुँच गया जहाँ युवक ने लड़की को टैड़ीवियर,चॉकलेट और मिठाई देने की कोशिश की।इस दौरान लड़की के घर वालों ने उसे पकड़ लिया लिया और जमकर पिटाई कर दी और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।