70 साल का हुआ उत्तर प्रदेश,मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री ने दी बधाई

लखनऊ : देश की सबसे आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश आज 70वां स्थापाना दिवस बना रहा है। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मनाये जाने का ये तीसरा मौका है। साल 2018 में राज्यपाल राम नाईक के पहल पर पहली बार स्थापान दिवस मनाया जा रहा है।

प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। आइए, हम सभी ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों।’

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रदेश के सभी भाई बहनो को स्थापना दिवस का हार्दिक शुभकामनायें। प्रदेश में विकास के पैमाने पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बडे पैमाने पर काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।’

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “उन्नति के रथ पर, बदलाव के पथ पर” उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए हम प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं उन्नति के लिए कदम बढ़ाएं और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाएं।