गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश का जलवा,राम मंदिर की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

लखनऊ :गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर निकली परेड में अबकी बार उत्तर प्रदेश ने बाजी मारी है। गणतंत्र दिवस के मौके राजपथ में निकली झांकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला है।गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश ने इस बार राम मंदिर के मॉडल को झांकी के रूप में प्रस्तुत किया था।उत्तर प्रदेश की झांकी को अन्य प्रदेशों की झांकियों में सबसे अच्छा चुना गया है।केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजजू ने उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला पुरस्कार दिया। उत्‍तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तुत की गई राम मंदिर मॉडल की झांकी को प्रथम पुरस्‍कार मिलने की जानकारी दी।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में बन भव्य और दिव्य मंदिर को इस बार राजपथ के जरिए पूरी दुनिया ने देखा। राम मंदिर के मॉडल की इस झांकी ने सबको आकर्षित किया।झांकी को देखते ही कुछ लोग खडे होकर ताली बजाने लगे जबकि कुछ लोगो ने हाथ जोड़कर झांकी को नमन किया।लोगो के साथ-साथ झांकी को देखकर प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर भी क अलग सी चमक देखने को मिली।