राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला पूछा किसानों को क्यों धमका रहे मोदी !

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।राहुल गांधी ने कहा किसानो ने दिल्ली को घेर रखा है।दिल्ली को किले मेंक्यों बदला जा रहा है? जो किसान हमें खाने के लिए खाना देतें हैं सरकार उन किसानो को डरा धमका रही है और उन्हे पीट भी रही है।राहुल गांधी ने कहा कि सरकार किसानो की बात क्यों नही सुन रही और किसानो की समस्या को हल क्यों नही कर रही है। यह देश के लिए अच्छा संकेत नही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि सबसे पहला सवाल तो यह कि सरकार किलाबंदी क्यों कर रही है? क्या सरकार को किसान से कोई ड़र है क्या?क्या किसान हमारे देश के दुश्मन हैं? राहुल गांधी ने कहा कि हमारा देश किसान प्रधान देश और हमारे किसान इस देश की ताकत हैं।किसानो को डराना धमकाना और पीटना गलत है और यह सरकार का काम नही है। सरकार का काम समस्या का समाधान निकालना है।राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानो के अच्छे ढंग से जानता हूँ किसान पीछे हटने वालों में नही हैं।सरकार को पीछे हटना ही होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि सबका फायदा इसी में है कि सरकार अपने कदमों को वापस ले और तीनो कृषि कानूनों को रद्द कर दे।प्रधानमंत्री कहते हैं कि प्रस्ताव बरकरार है कि कानूनों के क्रियान्वयन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाए।राहुल गांधी ने कहा मेरा मानना है कि सरकार को इस समस्या को जल्द से जल्द हल करना बहुत जरूरी है। किसान पीछे हटने वालों में से तो नही हैं।अंत में सरकार को पीछे हटना पड़ेगा।राहुल ने कहा कि हम सब का भला इसी में है कि सरकार आज ही पीछे हट जाए और कृषि कानूनों को रद्द कर दे।