दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान के घर एक नए मेहमान ने कदम रखा है।करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। करीना कपूर खान ने बेटे के जन्म दिया है।इसके साथ तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए हैं।हाल ही में करीना कपूर खान को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है।करीना कपूर दूसरी बार मां बनी हैं जबकि सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं।सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह के साथ हुई थी जिनसे सैफ को बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहम अली खान हैं। एक्ट्रेस करीन कपूर खान प्रेग्नेंसी के दौरान काफी सक्रिय दिख रहीं थीं।

करीना कपूर खान अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान करीना काफी एक्टिव रहीं। करीना शारीरिक रूप से भी सक्रिय रहीं और उन्हे घूमते देखा जाता रहा है। करीना कपूर खान अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपडेट्स देती रहतीं हैं।हाल में करीना कपूर ने गिफ्टस की झलक को अपने फैंस के साथ साझा किया था जो उनके दोस्तों ने नए मेहमान के स्वागत के लिए भेजे थे।करीना अब आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी, जो इसी साल रिलीज हो सकती है।