अखिलेश यादव ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फोड़ा राज्य सरकार पर ठिकरा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर स्वास्थय सेवा को चौपट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बनियादी मुद्दों से भटकाने में कोई जबाब नही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि ‘नीति आयोग की रिपोर्ट में बीमार स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश नम्बर एक है।उत्तर प्रदेश में चार साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।उत्‍तर प्रदेश का हेल्थ इंडेक्स स्कोर 5.08 प्वाइंट गिरकर 28.61 प्वाइंट पर आ गया है।अखिलेश यादव ने बताया उत्तर प्रदेश भुखमरी में भी नंबर एक पर गिना जाना लगा है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि खुद केन्द्र सरकार के संस्थान प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल होने का तमगा दे रहे हैं ल्किन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी तारीफ अपने आप ही करने लगते हैं।और जाने कहां से कौन प्रशस्ति पत्र ले आते हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि वास्तविकता तो यह है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थय सेवाएं चरमरा गईं है।उन्होने कहा कि समाजवादी सरकार के समय पर स्वास्थय सेवा को लेकर जो कदम उठाये गये थे रागद्वेष से भरी मौजूदा भारतीय जनता पार्टी का सरकार ने उन्हे भी चौपट कर दिया है।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दूसरों की नकल को अपनी अकल बताकर भाजपा नेतृत्व जनता को बरगलाने में ही अपनी सफलता समझती है लेकिन जनता सच को जानती है,जनता को बहकाया नही जा सकता है।अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोरोना संकट के नियंत्रण में अपने काम का लेखा-जोखा पेश करते हुए खुद को ही शाबासी दे देती है सेकिन कोरोना ग्रस्त लोगो के साथ जैसा व्यवहार किया गया है उसे कौन भूल सकता है।  पीड़ितों से मनमानी रकम वसूली गई। आज भी भाजपा सरकार इस विपत्ति से बचाव के नाम पर टीका लगाने के लिए फीस तय कर रही है।