अखिलेश यादव का अगला टारगेट अब मुरादाबाद

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आजकल बहुत ही एक्टिव् नजर आ रहे है। 2022 चुनाव की आहट के साथ ही सपा पूरी दमदारी दिखाने में लगी है। खुद अखिलेश यादव इस बार पार्टी में कोई भी अंदरूनी कमी नहीं रहने देना चाहते इसी के चलते उन्होंने तय किया है कि चुनाव से पूर्व हर जिले में वह खुद जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। पिछले दिनों वह जौनपुर, मिर्जापुर और बनारस में सक्रिय दिखाई दिए तो अब उनका अगला टारगेट मुरादाबाद मंडल है।

सूत्रों के मुताबिक वह जल्द मुरादाबाद जा सकते हैं। अखिलेश यादव के आने कही आहट लगते ही मुरादाबाद के पार्टी नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी तक जो कार्यक्रम बना है उसके मुताबिक वह तीन दिन मुरादाबाद में रहकर सपाइयों में जोश भरेंगे। बताया जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 मार्च को यहां आ सकते हैं। वह तीन दिन जिले में प्रवास करके सपा नेताओं और कार्यकर्तांओं को पार्टी की नई रणनीति के बारे में बताएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बताएंगे कि सपा अब नए तरीके से अपने विरोधियों को परस्त करने का काम करेगी।

पार्टी नेताओं का मानना है कि मुरादाबाद में वोटरों को हिंदू-मुस्लिम में बांटने से रोकने के लिए सपा को जमीनी स्तर पर काम करना होगा और इसके लिए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व सीएम के आने को लेकर चर्चा की है। लेकिन मीडिया को यह जानकारी देने से मना कर दिया। उनका कहना है कि दो दिन बाद ही सपा मुखिया का कार्यक्रम फाइनल होने की उम्मीद है। फाइनल कार्यक्रम आने पर सभी को विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Top of Form