समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले हर मोर्चे अपनी तैयारियां पूरी करना चाहती हैं। पार्टी के अलग अलग संगठनों के पेंच कसे जा रहे हैं और खुद अखिलेश यादव इसके लिए मानीटिरिंग कर रहे हैं।
जूही सिंह के साथ ही राष्ट्रीय महिला मोर्चा में एक उपाध्यक्ष को भी नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश की के बालाघाट की वंदना यादव को उपाध्क्ष बनाया गया है।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद करीब चार वर्ष से खाली था। पार्टी ने महिला मोर्चा को चार वर्ष से भंग कर रखा था। अब जूही सिंह तथा वंदना यादव के रूप में तैनाती के बाद इनकी सक्रियता भी बढ़ेगी।
समाजवादी पार्टी ने इनकी नियुक्ति करने के साथ ही निर्देश दिया है कि पार्टी के संविधान के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शीघ्र गठन कर अनुमोदन प्राप्त कर लें।
नियुक्ति के बाद जूही सिंह ने अखिलेश यादव का आभार जताते हुए संगठन के मजबूती का प्रयास करने की बात कही हैं ।उन्होंने कहाकि आगामी चुनाव में सरकार के गठन में महिलाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रही है।
43 thoughts on “अखिलेश यादव ने महिला नेता को सौंपी सपा की कमान!”
Comments are closed.