उत्तर प्रदेश में लग सकता है वीकैंड लॉकडाउन? शाम 6 बजे अहम बैठक

लखनऊ : कोरोना के बढ़ते मामलों को के साथ-साथ प्रदेश में ओमीक्रोन की दस्तक सुनकर उत्तर प्रदेश की सरकार गंभीर नज़र आ रही है। सूत्रो के मुताबिक दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में भी कर्फ्यू लगने के पूरे-पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसको लेकर राज्य स्तर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के पैनल के साथ आज शाम अहम समीक्षा करेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अहम फैसले ले सकते हैं। सूत्रो के मुताबिक बैठक में सिनेमाहॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल सहित वीकेंड कर्फ्यू पर कोई निर्णय किया जा सकता है पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू लगने के मिल रहे हैं प्रबल संकेत मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक में अधिकारियों को कोरोना के लिए सतर्कता बढ़ाने के आदेश दियें हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बदले हुए हालात में जरूरी है कि जीनोम सिक्वेंसिंग के साधनों में बढ़ोतरी की जाए।