विधानसभा चुनाव में उतरने को तैयार अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरने वाले हैं। अखिलेश यादव ने अभी निश्चित नही किया है कि वे कहां से चुनाव लड़ेगें।अखिलेश यादव अभी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सासंद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगर विधानसभा चुनाव में उतरते हैं तो उन्हे लोकसभा की सदस्यती को छोड़ना होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि पार्टी यदि चाहेगी तो वे भी चुनाव लड़ेंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि मैने कई चुनाव लड़े हैं और आगे भी लड़ता रहूंगा,अगर समाजवादी लोग और हमारी पार्टी चाहेगी कि में चुनाव लडू तो हम इस बार भी चुनाव लडेंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कहा से चुनाव लड़ूंगा ये भी पार्टी तय करेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ सीट से सांसद हैं। योगी आदित्यनाथ भी जब 2017 में मुख्यमंत्री बने थे तब वे सांसद थे, बाद में विधान परिषद के सदस्य बने थे। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ‘अगर आज उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव हो रहा है तो उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार बताए कि यूपी को उन्होंने क्या दिया?’