पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ सपा के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में महज 12 दिन ही बाकी हैं लेकिन नेताओं का एक पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी के नेता अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयें हैं।। इनको भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मायावती की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रंगनाथ मिश्रा भदोही की औराई से विधायक हुआ करते थे। बीते दिनों वह भाजपा के नेताओं के साथ काफी सक्रिय थे। रंगनाथ मिश्र के साथ भदोही के उनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।रंगनाथ मिश्र के अलावा समाजवादी पार्टी से विधायक रहे मनीष रावत ने भी शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

मनीष रावत सीतापुर के सिधौली से विधायक थे।समजावादी पार्टी ने इस सीतापुर से मनीष रावत की जगह पर बसपा से सपा में शामिल हुए हरगोविंद भार्गव को प्रत्याशी बनाया है।मनीष रावत की समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बाद मनीष जनता के बीच जा कर फूट ऱूट कर रोए थे औक समाजवादी पार्टी पर संगीन आरोप भी लगाए थे।मनीष रावत ने कहा आखिरकार पैसा जीत ही गया और सिधौली की जनता की मेहनत हार गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इन दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। स्वतंत्रदेव सिंह ने मीड़िया को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि  सपा ने किसानों की प्रगति रुकवाई है। इनके शासनकाल में तो जनता बिजली पाने को तरसती थी। भाजपा जनकल्याण की बात करती है तो समाजवादी पार्टी गन की बात करती है।