अपने घर में ही घ‍िरे स्वामी प्रसाद मौर्य,बसपा की टिकट से पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आए सामने

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी को छोड़ समाजवादी पार्टी में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्या को सपा ने फाजिलनर से प्रत्याशी बनाया। स्वामी को फाजिलनगर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उठी विरोध की आवाज अब चुनावी रण में भी सुनाई देगी। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी बसपा में शामिल हो गए हैं।इलियास अंसारी के बसपा में शामिल होने के बाद फाजिलनगर से बसपा प्रत्यशी संतोष तिवारी का टिकट काटकर इलियास को फाजिलनगर के ही चुनावी मैदान में उतार दिया। यहीं से समाजवादी पार्टी ने भाजपा से आए स्वामी प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बनाया है।

स्वामी प्रसाद मौर्या को फाजिलनगर से प्रत्यासी बनाए जाने के बाद इलियास और उनके समर्थक खुलकर विरोध में आ गए थे। इलियास अंसारी वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने। इस बार उनको सपा से प्रबल उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने बसपा का दामन लिया। बसपा ने घोषित प्रत्याशी संतोष तिवारी का टिकट काटकर उनको मैदान में उतार भी दिया। ऐसे में अब यहां का सियासी समीकरण भी बदलेगा।