मतगणना के बाद विदेश भागने को तैयार विपक्ष-योगी आदित्यनाथ

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन  है। पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को 12 जिले की 61 विधानसभा पर होना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा को संबोधित करने सुलतानपुर पहुंचे। योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा दस मार्च को भाजपा दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बना रही है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, आपके उत्साह के लिए ह्रदय से अभिनन्दन करता हूं। आप सभी ने डबल इंजन की सरकार के काम को देखा है।2017 से पहले प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।भारतीय जनती पार्टी जो कहती है वो करती भी है।योगी ने कहा कि आज प्रदेश में दंगे नही होते हैं,बेटियां बिना भय के स्कूल जाती हैं। वहीं आज भाजपा नई नजीर प्रस्तुत कर रही है। कल अयोध्‍या में हुई सभा में भाजपा प्रत्याशियों के स्वागत में पूरी अयोध्या नगरी उमड़ पड़ी थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार चरणों के मतदान के रूझान के देखने के बाद विपक्ष के नेताओं ने विदेश भागने की तैयारी कर ली है।जो लो कल राम भक्तों पर गोली चलाते थे वे आज हाथ में गदा लेकर घूम रहे हैं। सीएम योगी ने कहा मंदिर का निर्माण और तेजी से हो, इसके लिए भाजपा की सरकार बनाएं। 2017 के पहले पैसा नेताओं की जेब में चला जाता था अब गरीबों के पास जा रहा है। गरीबों का मकान हो या सड़क निर्माण डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव कर रही है। इससे विपक्ष परेशान है।

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार ने कब्रिस्तान की बाउंड्री के अलावा प्रदेश मे कुछ भी नही किया है। हम लोगों ने एक यंत्र विकसित किया है। वह हाईवे भी बनाता है और माफिया को भी रगड़ता है। बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि बसपा के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे उत्तर प्रदेश का राशन अकेले खत्‍म कर सकता है।