नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का मामला शांत होने के नाम ही नही ले रहा है।अभिनेता रणवीर सिंह को सपोर्ट करने वालों की कोई कमी नही है। बॉलीवुड के कई सितारे आलिया भट्ट,अर्जुन कपूर जाह्नवी कपूर परिणीति चोपड़ा के साथ कई सितारें रणवीर सिंह के समर्थन में आ चुके हैं। रणवीर सिंह के सर्मथन में आयीं राखी सावंत ने कुछ ऐसी बात की है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हो रहा है।
अभिनेता रणवीर सिंह के सपोर्ट में राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, ‘दोस्तों मैं बहुत थक गई हूं। सचमुच बहुत थक गई हूं। मैं अभी-अभी दुबई से लैंड हुई हूं, और अभी भी मैं सिर्फ रणवीर सिंह की न्यूडिटी की बात सुन रही हूं। अरे सारी लड़कियां एकदम न्यूड हो होकर कैमरे के सामने आती हैं। अगर एक रणवीर न्यूड होकर आया है तो देश की कितनी लड़कियों के ऊपर उसने मेहरबानी की है।’
राखी सावंत ने कहा, ‘हमारी आंखों में, हमारे दिल में, हमारी हर जगह इतनी शांति हुई है कि हमने एक लड़का न्यूड देखा है। हाय कितना हैंडसम दिख रहा है। रणवीर कहीं मेरी नजर ना लग जाए।’ इसके बाद वीडियो में राखी सावंत ‘हाय गरमी’ सॉन्ग गाती नजर आती हैं और फिर कहती हैं कि मेरे रणवीर तुम ऐसे ही फोटोशूट करवाओ। मैं तुम्हें ऐसे ही देखना चाहती हूं।
अभिनेता रणवीर सिंह के समर्थन में आयी राखी सावंत को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। राखी के इस वीड़ियो को बाद वबवाल सा मच गया है। फैंस राखी को न्यूडिटी को बढ़ावा देने वाला बोल रहा है। इसके अलावा कोई यूजर राखी को ठरकी तो कोई पागल भी बोल रहा है।एक शख्स ने लिखा- क्या बोल रही हो। आदिल बहुत मारेगा तुम्हें।
131 thoughts on “न्यूड होकर रणवीर सिंह ने किया लड़कियों पर एहसान-राखी सावंत”
Comments are closed.