नेहा सिंह के सामने मैदान में फिर से कूदीं अनामिका अंबर, रिलीज कर दिया यूपी में बाबा का पार्ट 3

मेरठ की बहू और ललितपुर की बेटी कवियत्री डॉ. अनामिका अंबर ने श्यूपी में बाबा हैं सांग का पार्ट-3 रिलीज कर दिया है। होली के मौके पर अनामिका ने अपना गीत रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही गीत को काफी तेजी से पसंद किया जा रहा है।

हाल में नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा का नया पार्ट रिलीज किया था। तो अब इसी के जबाव में अनामिका ने अपने गाने का नया वर्जन जारी किया है।सबसे पहले सुनिए यूपी में बाबा पार्ट 3 में क्या है और फिर बताएंगे कि क्यों इसको लेकर माहौल गरमा गया है अनामिका देश के विभिन्न मंचों पर कविता पाठ कर चुकी हैं। उनकी कई कविताएं काफी प्रसिद्ध हैं।2022 यूपी चुनाव में जब अनामिका अंबर ने यूपी में बाबा हैश् गीत लॉन्च किया था तो इसको लेकर खूब चर्चाएं हुईं थीं !

कवियत्री डॉ. अनामिका अंबर मेरठ की बहू हैं अनामिका ने मेरठ सदर निवासी कवि सौरभ जैन सुमन से प्रेमविवाह किया है। दोनों के 2 बेटे हैं। अनामिका के पति सौरभ भी कवि हैं। दोनों की मुलाकात कवि सम्मेलनों के दौरान हुई और बाद में शादी कर ली। कवियुगल के नाम से मशहूर ये जोड़ी मेरठ में अपना एक किड्स स्कूल भी संचालित करते हैं।

अनामिका अंबर ने 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए शिवपाल सिंह यादव की पार्टी से  टिकट की दावेदारी की थी, बाद में उन्होंने टिकट नहीं लिया और चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। अनामिका ललितपुर की बेटी हैं। देश के विभिन्न मंचों पर कविता पाठ कर चुकी हैं। उनकी कई कविताएं काफी प्रसिद्ध हैं। 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी में बाबा हैं यूपी में बाबा गाकर सबसे ज्यादा लाइम लाइट में आईं। पिछले दिनों अनामिका अंबर बिहार समारोह में कवि सम्मेलन में कविता पाठ करने गई थीं। लेकिन उन्हें भाजपाई मानते हुए काव्यपाठ से रोका गया। इसका काफी विरोध हुआ था