जाबांज सूर्यकुमार यादव का मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में हुआ खास सम्मान, नीता अंबानी ने खुद की बड़ी घोषणा !

इंडियन प्रीमियर लीग 2023  में मुंबई इंडियंस  के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म काफी खराब चल रही है। वह दिल्ली कैपिटल्स  के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए। पिछले दो मैच में वह 15 और 1 रन बनाकर आउट हुए हैं। लेकिन ऐसे प्रदर्शन के बावजूद भी सूर्यकुमार यादव का मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सम्मान हुआ है। जी हां सही सुना आपने सूर्या को खास तैार पर सम्मानित किया गया है।  यह सम्मान उनकी जाबांजी के लिए दिया गया है ।दरसअल पिछले मैच में फील्डिंग करते वक्त सूर्यकुमार यादव को चोट लग गई थी। इसके बाद भी वह बल्लेबाजी करने उतरे। यही वजह है कि ड्रेसिंग रूम में उनका सम्मान किया गया। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने उन्हें सम्मान देने की खुद घोषणा की।

सूर्यकुमार यादव को दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 17वें ओवर में चोट लगी। मुबई की तरफ से जेसन बेहरनड्रॉफ गेंदबाजी कर रहे थे। अक्षर पटेल क्रीज पर थे। उन्होंने लॉन्ग ऑन पर शॉट मारा और सूर्यकुमार यादव ने कैच पकड़ने की कोशिश की और दुर्भाग्य से गेंद बाउंड्री उनके माथे पर आंख से थोड़ा ऊपर लगी और बाउंड्री के बाहर चली गई। फिजियो तुरंत मैदान पहुंचे और फिर वह मैदान से बाहर चले गए। वह फील्डिंग करने नहीं आए, लेकिन वह बल्लेबाजी करने उतरे।सूर्यकुमार यादव खुशकिस्मत रहे कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। आंख पर गेंद लगती तो दिक्कत पैदा हो सकती थी। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और मुंबई इडियंस के वर्तनाम में कोच मार्क बाउचर का करियर आंख में चोट लगने से खत्म हो गया था। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रेग किसवेटर का करियर भी कुछ इसी तरह खत्म हुआ था।

अगर पिछले मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। टीम के कप्तान रोहित शर्मा इसके सूत्रधार रहे। उन्होंने आईपीएल में 24 पारी के बादअर्धशतक जड़ा। इसके अलावा तिलक वर्मा और इशान किशन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। गेंदबाजों की बात करें तो पीयूष चावला ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए। बेहरनड्रॉफ ने भी 3 विकेट लिए।