पठान फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था। फिल्म के गानों झूमे जो पठान और बेशरम रंग में उनके बीच सिजलिंग केमेस्ट्री दिखी थी। तमाम विवादों के बाद जब पठान सुपरहिट हुई तो अब पठान के बाद शाहरुख और दीपिका एक बार फिर से दिखने को तैयार हैं। दरअसल शाहरुख की आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चाएं तेज हैं ।फिल्म में वैसे तो मुख्य एक्ट्रेस नयनतारा हैं। नयनतारा के साथ शाहरुख ने हाल ही में एक गाने की शूटिंग खत्म की है। लेकिन अब उन्होंने दीपिका के साथ शूटिंग शुरू कर दी है।
इस फिल्म में दीपिका के साथ उनका एक स्पेशल गाना भी है। सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों के फैन पेज से सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की गई हैं। शाहरुख के फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख और दीपिका के इस गाने को फराह खान ने कोरियाग्राफ किया है। दोनों एक्टर्स के साथ फराह ने पहले भी काफी काम किया है। शाहरुख और दीपिका ने मुंबई फिल्म सिटी में गाने की शूटिंग की। तस्वीरों में दोनों ने मैचिंग व्हाइट शर्ट्स और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है। वो साथ में डांस स्टेप्स करते दिख रहे हैं। एक में वो रिहर्सल कर रहे हैं। तस्वीरों में शाहरुख और दीपिका के कॉस्ट्यूम का भी खुलासा हो गया है। उन्होंने हाथ में रेड ब्लेजर्स लिया है और गले में साटिन टाई बांधा है। तस्वीरें सामने आने के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट देखते ही बनती है। बता दें कि शाहरुख और दीपिका ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर दिए। पठान से पहले उन्होंने फराह खान की ओम शातिं ओम और रोहित शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस की थी।
” शाहरुख खान एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फोटोज और वीडियोज से पता चलता है कि वह अकेले ही दुश्मनों से लड़ते हैं। “
शाहरुख ने फिल्म के निर्देशक एटली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, वह मास के डायरेक्टर हैं और बहुत मेहनती हैं। वह और उनकी पत्नी बहुत प्यारे हैं। जिस पर एटली ने रिएक्शन देते हुए लिखा था, लव यू सर, बात जब मेहनत की आती है तो आप किंग हैं सर, आप दर्शकों का सम्मान करते हैं। फिल्म में आपकी मेहनत का कोई मैच नहीं है।आपको बता दें कि जवान की रिलीज डेट 2 जून है। हालांकि कुछ ऐसी भी रिपोर्ट्स आई थीं कि मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं क्योंकि वीएफएक्स का काफी काम बाकी है। अभी तक इस पर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं आई है।