आईपीएल के बीच आई बुरी खबर, सचिन के बेटे का कैरियर बनने से पहले ही कहीं बिगड़ न जाए!

अर्जुन तेंदुलकर ने इसी सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया है। 4 मैचों में मौका मिलने के बाद वह प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मुंबई इंडियंस के मुकाबले से पहले अर्जुन को लेकर बड़ी खबर आई है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के हिसाब से मुंबई के लिए यह मुकाबला अहम है।

इसी मुकाबले से पहले  अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खबर ये है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान अर्जुन को कुत्ते ने काट लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अर्जुन लखनऊ के लिए खेलने वाले मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी युद्धवीर सिंह चरक और मोहसिन खान से मिल रहे हैं। इसी में अर्जुन ने बताया कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है।जैसे ही ये जानकारी सामने आई कि अर्जुन की अंगुलियो ंपर कुत्ते ने काट लिया है तो पूरी टीम से लेकर खुद सचिन भी टेंशन में आ गए। बोलिंग में अंगुलियों का ही सबसे अहम रोल होता है ऐसे में अगर घाव गंभीर हुआ तो परेशानी काफी बढ सकती है इसी चिंता में फैंस भी अर्जुन का हालचाल जानने को परेशान जर आ रहे हैं।

जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक कुत्ते ने उनके बॉलिंग आर्म की अंगुलियों के पास काटा है। घाव गहरा होने पर उनका करियर भी चौपट हो सकता था। क्योंकि फिर उससे बॉलिंग करना आसान नहीं होगा। हालांकि घाव ज्यादा नहीं है और डाक्टरी सलाह के बाद उन्होंने नेट्स पर बॉलिंग शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि टूर्नामेंट के आखिरी चरण में फॉर्म में लौटी मुंबई इडियंस जब लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उद्देश्य प्लेऑफ के लिए अपना दावा और मजबूत करने पर होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई 14 अंक लेकर टेबल में तीसरे नंबर पर है। लखनऊ को भी किसी भी कीमत पर जीत चाहिए। 12 ही मैचों में एक अंक कम होने से लखनऊ चौथे स्थान पर है। इस मैच में जिस भी टीम को जीत मिलेगी, उनका प्लेऑफ में जाने का दावा मजबूत हो जाएगा। पिछले साल आईपीएल डेब्यू करने वाले लखनऊ के खिलाफ मुंबई को अभी तक खेले गए दोनों मुकाबलों में हार मिली है।