ओडिशा रेल हादसे के बाद दुखी हुए सलमान खान और सोनू सूद ने उठाया बड़ा कदम! मदद के लिए बढ़ाए हाथ !

देश के लिए इस वक्त दुख और अफसोस की घडी है। ओडिशा में हुए सबसे बडा रेल हादसा हर किसी को परेशान कर रहा है। सरकार से लेकर आम आदमी तक मदद का हाथ आगे बढा रहे हैं तो बालीवुड के सितारे भी पीछे नहीं रहना चाहते! चैरिटी के लिए अक्सर बालीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान कुछ न कुछ करते रहते हैं। अपनी संस्था के जरिए वे अक्सर गरीबों से लेकर जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं । रेल हादसे के बाद भी उन्होने मदद का हाथ आगे बढाया है। सूत्रों की मानें तो सलमान के साथ ही सोनू सूद ने भी पीडितों की मदद करने का फैसला लिया  ! आगे हम आपको बताएंगे कि सलमान और सोनू सूद ने क्या ऐलान किया है लेकिन पहले देखिए कि कैसे बालीवुड और सिनेमा जगत के सितारों ने हादसे को लेकर दुख जताया है।

सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है-

दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे…इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से घायलों और परिवारों को रक्षा और शक्ति प्रदान करे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन किरण खेर ने कहा-

ओडिशा के बालासोर में हुए विनाशकारी ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।

वहीं साउथ के फैमस एक्टर जूनियर एनटीआर ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया-

दुखद रेल दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। मेरे विचार इस विनाशकारी घटना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के साथ हैं। इस कठिन समय में उनके आसपास शक्ति और समर्थन रहे।

वहीं सोनू सूद ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना स्थल से एक तस्वीर के साथ एक ट्वीट शेयर किया है और एक टूटे हुए दिल का इमोजी भी उसमें जोड़ा है।इस घटना के बाद, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया है और इसकी स्थिति का जायजा लिया है। ओडिशा में हुए इस रेल दुर्घटना के कारणों का पता रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा रिपोर्ट सौंपने के बाद ही चलेगा। जानकारी के अनुसार 1,200 रेल कर्मियों के अलावा 200 एंबुलेंस, 50 बसें और 45 मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयां दुर्घटनास्थल पर काम कर रही हैं। वहीं बचाव अभियान में मदद के लिए भारतीय सेना भी अपना काम कर रही है। सोनू सूद  और सलमान खान अपनी संस्थाओं के जरिए पीडितों के मदद के लिए आर्थिक मदद दे रहे हैं । दोनों ने अभी रकम का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि दोनों की ओर से करोडो रूपए की सहायता की जाएगी !