फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के जिले फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर के कारण हर दिन बच्चे दम तोड़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 4 बच्चों ने डेंगू से अपनी जान गंवाई है। ऐसे में अब मौतों का आंकड़ा 81 पहुंच गया है। फिरोजाबाद अस्पताल में बच्चों का हाल लेने पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि अब तक 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है। दवाइयां भी घटिया दी जा रही है और व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। यही वजह है कि बच्चों की मौत हो रही है।
जिले के 100 बेड के अस्पताल में 400 से अधिक बच्चे अभी भी भर्ती हैं। प्रशासन पर आंकडे छुपाने और मीडिया पर पाबंदियां लगाने जैसे आरोप भी लग रहे हैं। राजनैतिकदलों के नेता भी बच्चों की मौतों पर सवाल खडा कर रहे हैं।
शिवपाल सिंह यादव भी कल फिरोजाबाद पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने दावा किया जिले भर में इस बीमारी से अब तक 100 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। अस्पताल के अंदर 400 से अधिक बच्चे भर्ती हैं। हर रोज करीब 200 बच्चे अस्पताल आ रहे हैं। जबकि कम बच्चे ठीक हो रहे हैं। यहां व्यवस्था की कमी है। बेड की कमी है। दवाएं अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए जबकि दवाएं घटिया किस्म की दी जा रही हैं।
शहर में गंदगी का अंबार है। जगह-जगह पानी भरा हुआ है। स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है। यह डेंगू बहुत खतरनाक है। यहां दो जनप्रतिनिधियों का झगड़ा भी है। इसकी वजह से यहां सफाई नहीं हो पा रही है। शिवपाल यादव ने सीएम योगी से अपील है कि सफाई और दवाई की व्यवस्था ठीक करें।
सपा एमएलसी डा दिलीप यादव भी जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
वहीं केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और नेशनल वेक्टर बोर्न डिसीज़ कंट्रोल प्रोग्राम से जुड़े विशेषज्ञों की 5 सदस्यीय टीम फिरोजाबाद भेजी है। फिरोजाबाद और आसपास से अब तक करीब 200 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 100 से ज़्यादा में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि इस बीमारी से फिरोज़ाबाद के नौ ब्लॉक और नगर निगम का एक इलाका प्रभावित है। जिले भर में 36 कैंप लगाए गए हैं। बुखार के मरीज़ों समेत 3719 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
135 thoughts on “डेंगू और वायरल फीवर से हर दिन दम तोड़ रहे बच्चे”
Comments are closed.