बागेश्‍वरधाम के इतिहास का आज सबसे काला दिन, परिक्रमा करने पहुंची यूपी की महिला धीरेन्‍द्र शास्‍त्री के दर पर तोड़ा दम

यूपी में भी अब बागेश्‍वरधाम की शौहरत किस कदर बढ चुकी है इसका अंदाजा इसीबात से लग सकता है कि हर दरबार में यूपी के श्रद्ालुओं की संख्‍या सबसे ज्‍यादा होता है लेकिन आज का दिन न केवल बागेश्‍वर धाम के लिए वलिक हर श्रद्धालु और प्रदेशवासी के लिए दुख भरी नजर लेकर आया । पं. धीरेन्द्र शास्त्री के पन्ना रोड स्थित बागेश्वर धाम में एक महिला की जान चली गई । किडनी की समस्या से पीड़ित यह महिला कई दिन पहले अपने पति के साथ अर्जी लगाने पहुंची थी।

33 साल की यह महिला नीलू उर्फ नीलम अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से गई थी। पति देवेंद्र सिंह‎ ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार थी। इससे निजात‎ पाने के लिए वह बागेश्वर धाम पहुंची थी। सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी हुई। इसी दौरान बेहोश हो गई।

देवेंद्र ने बताया कि एक हफ्ते से प्रतिदिन यहां परिक्रमा कर रहे थे। पत्नी अच्छे से खाना-पीना कर रही थी। बुधवार को भी परिक्रमा लगाई थी। दरबार लगने वाला था। मैं भी पत्नी के साथ पहुंचा था। सुबह तक तो तबीयत ठीक थी। उसे दरबार में बिठाकर बाहर आया था। मैं परिक्रमा लगाकर भीतर गया तो देखा पत्नी की थोड़ी तबीयत नाजुक लग रही थी। ऐसा अक्सर हो जाया करता था। पहले भी ऐसी स्थिति कई बार बन चुकी थी।

देवेंद्र सिंह ने बताया, ‘पत्नी को बागेश्वर धाम से मिली भभूति दी ही थी कि पुलिसवाले आए और बोले- यहां से महिला को ले जाओ। गाड़ी में डालकर दो घंटे खेत की तरफ रखे रहा। इसके बाद एम्बुलेंस वाले भी छोड़कर चले गए। बोले- ले जाओ, जहां लेकर जाना है। बीते 8 महीने से वह ठीक थी। आराम से खाना खाती थी, घूमती-फिरती थी। संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे। डॉक्टर भी अचंभा मानते थे कि वह कैसे ठीक रह रही है।’

इसके साथ बागेश्वर धाम दरबार से 28 साल की एक लड़की के लापता हो जाने का मामला भी सामने आया है। लापता कुमारी नीरज मौर्य 12‎ फरवरी को पिता‎ ओमप्रकाश के साथ धाम पहुंची थी। उस दिन सुबह करीब 10‎ बजे के बाद वह कहीं नजर नहीं आई। पिता का कहना है कि वह प्रेत दरबार से गुम है। उन्होंने लोगों से मोबाइल नंबर 8955492438 या छतरपुर जिले के थाना बमीठा पर जानकारी देने के लिए कहा है।