इस शख्स पर आया काजोल की बेटी का दिल! साफ हो गई तस्वीर !

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन भले ही बॉलीवुड जगत से दूर हैं लेकिन वह किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। 20 साल की नीसा इस वक्त विदेश में पढ़ाई कर रही हैं और वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।फैंस अक्सर नीसा देवगन की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं नीसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। खबरें हैं कि नीसा देवगन की लाइफ में एक हैंडसम हंक की एंट्री हुई है और दोनों रिलेशनशिप में हैं। इस शख्स का नाम वेदांत महाजन बताया जा रहा है।

नीसा और वेदांत की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि नीसा और वेदांत को कई बार एकसाथ पार्टी में देखा गया जा चुका है। इसके अलावा नीसा उनके हर पोस्ट पर भी रिएक्ट करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर नीसा देवगन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रंड वेदांत महाजन कौन है?आपको बता दें कि, वेदांत महाजन महज 25 साल के हैं और वह इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के ओनर हैं।

ये सिर्फ भारत में ही नही बल्कि विदेश में बड़ी पार्टीज को मैनेज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेदांत पेशे से एक बिजनेसमेन हैं और उनकी पढ़ाई यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से हुई है और यहां से उन्होंने मास्टर्स की है। उनके इवेंट में रणवीर सिंह जैसे कई बड़े सेलेब्रिटीज भी परफॉर्म कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक नीसा देवगन और वेदांत एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और वेदांत को नीसा के परिवार वाले भी जानते हैं। हालांकि फिलहाल वह इस रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं। बता दें कि नीसा देवगन और वेदांत ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

इसके साथ ही नीसा देवगन के बचपन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीसा काफी छोटी नजर आ रही हैं।इस वीडियो में काजोल भी नजर आ रही हैं। वह अपने बेटे युग देवगन को गोदी में लिए नजर आ रही हैं। काजोल की बेटी की मासूमियत इस वीडियो में साफ दिख रही है। छोटी सी नीसा काफी क्यूट नजर आ रही है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।कुछ लोग नीसा के इस लुक को काफी क्यूट बता रहे हैं तो कुछ लोग उनके इस लुक को बिलकुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग नीसा को पहचान ही नहीं पा रहे हैं। कुछ ने तो यह भी लिखा है कि कम से कम कपड़े तो अच्छे पहन लों।