Cricket UPdate -: टीम इंडिया ( Team India) की रन मशीन और किंग कोहली के ( King Kohli ) नाम से मशहूर दिग्गज प्लेयर विराट कोहली ( Virat Kohli ) पर एक पूर्व क्रिकेटर ने ऐसी तोहमत जड़ी है कि अब हर तरफ तहलका मचा हुआ है ! इधर तहलका मचा तो उधर हंगामा भी बरपा हुआ है और विराट कोहली के फैंस में गुस्सा देखने को मिल रहा है ! विराट कोहली पर साउथ अफ्रीका (South Africa) के पूर्व क्रिकेटर स्टार डीन एल्गन ने थूकने का आरोप लगाया है ! एल्गर ने दावा किया है कि एक मैच के दौरान विराट कोहली ने मेरे ऊपर थूंका था ! एल्गर ने कोहली के साथ अपनी 2015 में हुई पहली मुलाकात के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि तब दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई थी ! एल्गर ने एक पॉडकास्ट के दौरान ये दावा किया ! 2015 में एल्गर का पहला भारत दौरा था !
एल्गर ने कहा कि उस समय कोहली ने मुझ पर थूका था ! तब एल्गर ने भी कोहली से कहा था कि अगर ऐसा करोगे तो बैट से मारूंगा ! एल्गर ने कहा कि उस दौरे पर पिच को लेकर वहां मजाक बनाया जा रहा था ! तब मैं बल्लेबाजी करने आया ! मैं अश्विन के खिलाफ अपनी लय बनाए रखना चाहता था और उसका क्या नाम है रवींद्र जडेजा ( Ravindra jadeja) और कोहली ने मुझ पर थूका ! जब एल्गर से पूछा गया कि क्या कोहली को तुम्हारी स्थानीय भाषा समझ आ गई थी ! इस पर एल्गर ने कहा कि कोहली समझ गया था क्योंकि IPL में एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) उसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम से खेलता है !
एल्गर ने कहा कि हां, वो समझ गया था क्योंकि डिविलियर्स RCB टीम में उसका साथी खिलाड़ी रहा है ! एल्गर ने दावा किया जब विराट ने मेरे साथ ऐसा किया तो मैंने उन्हे गाली दी ! वैसे भी हम भारत में थे, इसलिए थोड़ा सतर्क भी रहना था ! हालांकि एल्गर ने ये भी खुलासा किया कि भारतीय टीम ने 2017-18 में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, तब ड्रिंक्स के दौरान कोहली ने अपने बर्ताव के लिए माफी भी मांगी थी ! बता दें कि भारतीय टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली रही है ! कोहली शुरुआती दो मैचों से बाहर हैं ! बता दें कि एल्गर स्टार प्लेयर रहे हैं, लेकिन हमेशा उन्हें उनके खेल के हिसाब से मुकाम नहीं मिल सका है ! इस बात का दर्द कई बार एल्गर के बयानों में भी छलका है !
2018 में डीन एल्गर ( Dean Eglar ) ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि उन्होंने जो किया है उसके लिए ज्यादा श्रेय नहीं दिया जाता है ! एल्गर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘मैंने अतीत में जो किया है उसके लिए मुझे बहुत अधिक श्रेय नहीं दिया गया है ! मैं नहीं समझता कि मेरे और साउथ अफ्रीकी फैन्स के बीच कोई बड़ा रिश्ता है ! बहुत समय से, मैंने जो किया है उसे मानो बिस्तर के नीचे दबा दिया गया है ! लोग भूल जाते हैं कि आपको हर टीम में मेरे जैसे क्रिकेटर की जरूरत है ! 36 साल के डीन एल्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट खेले ! इस दौरान उन्होंने 37.92 की औसत से 5347 रन बनाए हैं ! टेस्ट क्रिकेट में एल्गर के बल्ले से 14 शतक और 23 अर्धशतक निकले ! एल्गर ने आठ वनडे इंटरनेशनल भी खेले, जिसमें उनके नाम पर 104 रन दर्ज हैं ! एल्गर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 विकेट भी चटकाए !
Wow superb blog layout How long have you been blogging for you make blogging look easy The overall look of your site is magnificent as well as the content
My brother suggested I might like this website. He was totally right. This post actually made my day. You cann’t imagine just how much time I had spent for this information! Thanks!