प्रयागराज। सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कई मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान सपाइयों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सपाइयों को वहां से हटाया। साथ ही करीब 50 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी छात्र सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में किसानों, छात्रों की समस्याओं समेत कई मुद्दों को लेकर सोमवार की दोपहर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शन की सूचना पर कलेक्ट्रेट में पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोक दिया। इससे नाराज सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। बात बढ़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने बल प्रयोग करके कलेक्ट्रेट से सपा कार्यकर्ताओं को हटाते हुए करीब 50 सपाइयों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। उन्हें वाहनों से पुलिस लाइन लाया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
138 thoughts on “सपाइयों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग, 50 कार्यकर्ता हिरासत में”
Comments are closed.