शायराना अंदाज में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ : कृषि कानूनों के लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर शायराना अंदाज में ट्वीट कर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में शायराना अंदाज में लिखा ‘सियासत तू है कमाल, उठाके रास्ते में दीवार, बिछाकर कंटीले तार, कहती है आ करें बात।’ इसके बाद अखिलेश यादव ने हैशटैग किसान और हैशटैग नही-चाहिए-भाजपा लिखा है।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानो के दुख,दर्द को नही समझती है और किसानो को भुलावों में फंसाए रखना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बिना किसानो के सहमति के किसानो के ऊपर कानूनों को थोप रही है। किसानो के ऊपर थोपे गये कृषि कानून को लेकर भाजपा सरकार अभी भी हठधर्मी दिखा रही है। जबकि किसानों के पक्ष में उमड़ा जनभावना का अभूतपूर्व सैलाब दर्शाता हैं जिससे आम जनता को भी दुख होता है।

One thought on “शायराना अंदाज में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

  1. Pingback: 2unsympathetic

Comments are closed.