भारत और चीन सीमा तनाव हुआ खत्म-राजनाथ सिंह

नई दिल्ली : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और चीन के तनाव को लेकर संसद में एक बड़ा बयान दिया है।राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और चीन को लेकर सीमा पर चल रहा तनाव अब खत्म हो गया है।राजनाथ सिंह के मुताबिक LAC के पास लद्दाख में भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध अब समाप्त हो चुका है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा कि भारत और चीन के मध्य LAC पैंगोंग लेक विवाद पर समझौता हो गया है और अब यहाँ से भारत और चीन दोनो देश की सेनाएं अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटायेंगी।

रक्षा मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि भारत और चीन के बीच सितंबर 2020 से ही राजनैतिक स्तर पर बात चल रही है। उन्होंने बताया कि पैंगोंग झील से दक्षिण और उत्तर में भारत और चीन के बीच समझौता है गया है।दोनो ही देश अपनी सेना को पीछे हटायेंगी। राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत और चीन दोनों की सेनाएं पूरी तरह से हट जायेंगी।उसके बाद भी भारत और चीन के बीच एक बैठक होगी। चीन फिंगर 8 पर रहेगा और भारत फिंगर 3 पर। ऐसी ही उत्तरी सीमा पर भी किया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत और चीन सीमा पर अप्रेल2020 से पहले जैस स्थिती बनाई जायेगी। रक्षा मंत्री ने बताया कि पेट्रोलिंग अभी शुरू नही होगी।समझौता होने के बाद एक बार फिर से पेट्रोलिंग फिर से शुरू कर दी जायेगी।कुछ मुद्दे अभी बाकी हैं जिन पप भारत और चीन के बीच चर्चा जारी रहेगी।