प्रियांका गांधी वाड्रा ने किया बड़ा ऐलान,किसी भी दल के साथ गठबंधन नही करेगी कांग्रेस

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाजवादी पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी एक बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियांका गांधी ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव में कांग्रेस किसी भी दल के साथ गठबंधन नही करेगी।कांग्रेस अपने दम पर ही मैदान में उतरेगी और पूरी सीटों पर लड़ेगी।

प्रदेश प्रभारी प्रियांका गांधी ने बुलंदशहर में कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022 में इसकी घोषणा की।प्रियांका गांधी ने कहा कि कई लोग मुझसे कह रहे रहे थे कि कुछ भी करिए इस बार गठबंधन मत करिए।मैं अपको भरोसा दिलाना चाहती हूँ कि हम इस बार पूरी सीटों पर लड़ेंगें और अकेले दम पर लड़ेंगे,इसके लिए हमने रणनीति को भी तैयार कर लिया है।

प्रियांका गांधी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा के विरोध में खड़ी नज़र आ रही है। प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल सामजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने आत्मसर्मपण कर दिया है। अभी लगभग डेढ साल के समय बाकी है और हमारे सैकडो कार्यकर्ता जेल के अंदर हैं।भाजपा से सिर्फ हम लड़ रहे हैं इसलिए हम निशाने पर हैं।इस बार हम अपने अकेले दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगें,जिसमे 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे। कांग्रेस देश के साथ खड़ी है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा रविवार करीब दो बजे बुलंदशहर के अनूपशहर पहुंचीं। यहां के डीबीबीएस कालेज के मैदान में उन्होंने 14 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उनका गंगा मेले में शामिल होने का कार्यक्रम प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण रद कर दिया गया है।