भारतीय वायुसेना में शामिल होने जा रहे तीन और राफेल विमान

नई दिल्ली :  भारत की वायुसेना में तीन और राफेल लडाकू विमान शामिल होने जा रहे हैं।तीनो  राफेल विमानों ने से फ्रांस से भारत की तरफ तेज र्फतार में उड़ान भर ली है। राफेल बिना कहीं रूके सीधे लगभग रात 11 बजे तक गुजरात के जामनगर में लैंड करेंगे।राफेल विमान को बिना रोके ही यूएई के एयरफोर्स के द्वारा फ्यूल भरा जाएगा।राफेल विमान की भारत आने की जानकारी फ्रांस में जौजूद भारतीय दूतावास ने दी है।

इसके साथ ही भारत को राफेल विमान की तीसरी खेप मिल जाएगी। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों के लिये 2016 में 59 हजार करोड़ रू. में सौदा किया था। अब भारतीय वायुसेना में राफेल विमानों की संख्या 11 हो जाएगी। भारत में सबसे पहले राफेल विमान 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर आये थे।

राफेल लडाकू विमान जमीन और समुद्र से वार करने में सक्षम है इसके अलावा राफेल परमाणु हमले में सक्षम हैं और राफेल विमान अपने साथ 10 टन हथियार ले जा सकता है।