उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। जारी हुई दूसरी सूची में दो प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

भातीय जनता पार्टी की जारी पहली सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के सहित 107 नाम शामिल हैं।भारतीय जनता पार्टी की जारी दूसरी सूची में दो विधायकों के नाम शामिल हैं। भाजपा ने बरेली के बहेड़ी से विधायक छत्रपाल गंगवार तथा भोजीपुरा से विधायक बहोरनलाल मौर्य को फिर मैदान में उतारा है। दोनों ही अन्य पिछड़ा जाति के नेता हैं।

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य का भारतीय जनता पार्टी को छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद बहेड़ी से विधायक छत्रपाल गंगवार के भी इस्तीफे की खबर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद छत्रपाल गंगवार ने इसका जोरदार खंडन करने के साथ इस प्रकरण में केस भी दर्ज कराया था।