लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर के भाजपा सरकार के लिए प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बनाने के लिए कुछ औपचारिकता बाकी हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिन के दिल्ली दौरे में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा, भाजपा के थिंक टैंक अमित शाह तथा बीएल संतोष के साथ बैठक के बाद काफी कुछ तय हो चुका है।
प्रदेश में सरकार के गठन और मंत्रीमंडल में मंत्रियों के नाम का औपचारिक एलान अभी बाकी है। माना जा रहा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तीन उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकतें हैं।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा को संगठन के काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने के बाद भाजपा मिशन 2024 के लिए बेहद गंभीर नज़र आ रही है।भाजपा उत्तर प्रदेश में तीन डिप्टी सीएम बनाकर बड़ा लक्ष्य साधने के प्रयास में है।
माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के साथ तीन डिप्टी सीएम के साथ 62 मंत्री जल्द शपथ लेंगे। इसमें 28-30 कैबिनेट मंत्री होंगे। 11-12 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 23-24 राज्य मंत्री शपथ लेंगे। आगरा ग्रामीण से विधायक बनीं पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही एके शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 273 सीटों पर अपना कब्जा किया है।इसके साथ ही सपा गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है,तो वही बसपा ने एक सीट जीती है इसके साथ ही कांग्रेस और अन्य को दो सीटों पर जीत मिली है।
137 thoughts on “मुख्यमंत्री योगी के साथ तीन डिप्टी सीएम ले सकते हैैं शपथ!”
Comments are closed.