लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ एक बार फिर नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं।
सूत्रो को मुताबिक नए सरकार के मंत्रीमंडल में महिलाओं और युवाओं को बेहतर भागीदारी दी जाएगी। इसके साथ ही लगातार पार्टी को जीत दिलाने वाले नेताओं को भी उचित सम्मान दिया जाएगा। पिछली सरकार के कई मंत्री इस बार मंत्रिमंडल में नजर नहीं आएंगे। मंत्रिमंडल के गठन में पार्टी के मिशन-2024 का भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोग में प्रधनमंत्री नरेद्र मोदी के मौजूद रहने की पूरी संभावना है।इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।शपश ग्रहण समारोह में अयोध्या,मथुरा के संतो को भी आमंत्रित किया जा रहा है लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
शपथ ग्रहण समारोह में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव,पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बपसा सुप्रीमो मायावती,कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,काग्रेस महासिचव प्रियांका गांधी वाड्रा,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा
160 thoughts on “25 मार्च को मंत्रीमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ”
Comments are closed.