लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जहां सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी की मजबूती पर ध्यान दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नए सेनापतियों को भी नियुक्ति दी जा रही है। अखिलेश यादव ने पहले सदस्यता अभियान के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की तो अब प्रदेश की कमान नए हाथों में सौंप दी है और नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करते हुए सख्त निर्देश भी दिए हैं।वहीं कमान हाथ में आते ही नए प्रदेश अध्यक्ष भी सक्रिय दिख रहे हैं और कई नेताओं के पेंच कसते हुए साफ लहजे में पार्टी की मजबूती पर ध्यान देने और लापरवाही को छोड़ने की हिदायत दी है।
नए प्रदेश अध्यक्ष की तो लगातार पार्टी आलाकमान से नेतृत्व परिवर्तन की मांग की जा रही थी और कहा जा रहा था कि बदलाव जरूरी है। ऐसे में अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तरफ से मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले सौदान सिंह यादव को सपा की विंग समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि लोगों को उम्मीद थी की आलाकमान उत्तर प्रदेश में पार्टी नेतृत्व में बदलाव करेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं अखिलेश यादव ने फिलहाल मध्य प्रदेश में समाजवादी लोहिया वाहिनी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है।
मामले पर सपा आलाकमान का कहना है कि प्रदेश में तो सपा की मजबूती पर काम चल ही रहा है लेकिन अब अन्य प्रदेशों में सपा को मजबूत बनाने के लिए पार्टी आलाकमान प्राथमिकता के तौर पर काम कर रहा है क्योंकि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं और अगर पार्टी को मजबूती के साथ सत्ताधारियों से जंग के मैदान में उतरना है तो फिर यूपी से बाहर अन्य राज्यों पर भी ध्यान देना होगा।
सौदान सिंह यादव को जैसे ही जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने मध्य प्रदेश के तमाम नेताओं को सख्त हिदायत दी कि अब तक जो लापरवाही चलती रही उसे छोड़ना होगा और पार्टी के हित में और मजबूती पर काम करना ही होगा। तभी हम सत्ताधारियों के सामने चुनौती पेश कर पाएंगे और सियासी जंग को जीत पाएंगे। अब देखना ये है कि सौदान सिंह यादव की नियुक्ति मध्य प्रदेश में सपा को कितनी ताकत दे पाती है और सपा कैसे सत्ताधारियों के सामने चुनौती पेश कर पाती है।
157 thoughts on “समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव ने सौंपी नए प्रदेश अध्यक्ष के हाथ में कमान”
Comments are closed.