बुलंदशहर के आरोपियों पर योगी के आदेश पर लगेगा NSA व गैंगस्टर एक्ट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ रही मिलावटी तथा अवैध देशी शराब के खिलाफ अपना रूख सख्त कर लिया है। बुलंदशहर के थाना क्षेत्र सिकंदराबाद में अवैध शराब के पीने से पाँच लोगों की मौत हो गई और सात लोगों की हालत गंभीर है। बुलंदशहर के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर में अवैध तथा जहरीली शराब कांड के दोषियों के खिलाफ रासुका व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दियो हैं,साथ ही मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के अधिकारियों रिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर हर पीड़ित को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है।

बुलंदशहर की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रूख  को देखते हुए बुलंदशहर एसएसपी ने सिंकदराबाद थाना प्रभारी के साथ तान पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।गांव वालों का ऎआरोप है कि शराब माफिय आबकारी विभाग के साथ जहरीली शराब बेच रहा था।