प्रधानमंत्री मोदी के करीबी रिटायर्ड आइएएस अधिकारी भाजपा में हुए शामिल

लखनऊ : प्रसाशनिक सेवा के बाद राजनीति में हाथ आजमाने को तैयार रिटायर्ड आइएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। मकर संक्रांति के अवसर रिटायर्ड आइएएस अरविंद कुमार ने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर की उपस्थिती में भरातीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण की।

अरविंद कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राजनीति में जनता और देश की सेवा करने के लिए आयें हैं। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे स्वीकार करेंगें।अरविंद कुमार शर्मा की गिनती भारत सरकार के चुनिंदा अफसरों में होती है। लो प्रोफाइल रहते हुए पीएमओ और फिर एमएसएमई में बेहतरीन काम के लिए चर्चा में रहें है।

रिटायर्ड आइएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद कीरीबी माना जाता है।अरविंद कुमार ने 20 सालों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरातऔर पीएमओ में काम किया है। अरविंद कुमार ने आइएएस की नौकरी से 2 साल पहले ही खुद की इच्छा से रिटायरमेंट ले लिया है।

One thought on “प्रधानमंत्री मोदी के करीबी रिटायर्ड आइएएस अधिकारी भाजपा में हुए शामिल

Comments are closed.